
श्रीनिवास सिंह मोनू
लखनऊ: बुधवार सरोजिनी नगर विकास खंड के गांव रामदासपुर में एक सेवा समिति व तहसील प्रशासन के सहयोग से कंबल वितरण का आयोजन किया गया।
जिसमें मौजूदा ग्राम सभा के अलावा लगभग आधा दर्जन जिनमें चक, अमावा, नारायणपुर, गोंदौली, गढ़ी चुनौटी व आसपास के गांव के लगभग 475 गरीब लोगों को कंबल दिए गए। कंबल मिलने से गरीबों के चेहरों पर खुशी साफ देखी जा सकती थी।
सभी लोगों ने आयोजकों का विशेष रूप से धन्यवाद दिया।
आयोजन में तहसील प्रशासन की ओर से उपजिलाधिकारी चंदन पटेल तहसीलदार विवेकानंद मिश्र के अलावा कर्मचारी गण शामिल हुए।
वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायिका व राज्य मंत्री स्वाती सिंह शामिल हुई, जिन्होंने मौजूदा ठंड से ठिठुर रहे लोगों को अपने हाथ से कंबल दिया।
इसके साथ ही स्वाति सिंह ने आयोजकों का धन्यवाद देते हुए विशेष रूप से समिति का धन्यवाद दिया व कहा की सुविधा संपन्न लोगों को इसी प्रकार से गरीबों व असहायों की मदद करते रहना चाहिए, जिससे उनकी कठिनाइयों का बोझ कुछ हद तक कम हो सके।
आयोजन में ग्राम प्रधान पुत्र सरवन मलिहाबाद विधानसभा प्रभारी राजेंद्र सिंह राजू, ज्ञानेंद्र सिंह पप्पन के साथ तमाम लोग उपस्थित रहे।